कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के आगे किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के आगे किया विरोध प्रदर्शन


बीकानेर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसी सांसदों द्वारा दिए जा रहे गांधीवादी धरने से कांग्रेस नेताओं को जबरन उठाने और गिरफ्तार करने के विरोध में आज कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन किया गया।

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हजारीमल देवड़ा की अध्यक्षता में आहूत किया गया।

अध्यक्षता करते हुए हजारीमल देवड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा की सरकार संवैधानिक नियमों को दरकिनार कर लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोटने पर उतारू है, उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज़ करते हुए जेल भरो आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।

वरिष्ठ नेता सलीम भाटी ने कहा कि आज राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी जिस एकजुटता के साथ संपूर्ण विपक्ष को साथ लेकर चल रही है उसको देखते हुए ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा।

प्रवक्ता भिखाराम मेघवाल ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह, वरिष्ठ नेता टीकूराम मेघवंशी, डी.सी.गहलोत, नागेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, पार्षद ओमप्रकाश लोहिया, पार्षद राहुल जादूसंगत, पार्षद पवन कुमार, पार्षद जावेद खान बाबा, पारस मारू, महिला कांग्रेस नवनीत कौर खत्री,शलिना खान, बेनजीर बानो, खनन अध्यक्ष धनसुख आचार्य, सामाजिक न्याय अध्यक्ष करणीसिंह राजपुरोहित, तोलाराम सियाग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल, मंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, मनोज नायक, अविनाश राठौड़, ओमप्रकाश जनागल,हरिप्रकाश वाल्मीकि,प्रेम प्रकाश खत्री,रवि जनागल, कमल गोयल ओमप्रकाश भाटी, रवि गहलोत, विजय सिंह शेखावत, भवानी गहलोत, शकील अहमद, डूंगरमल प्रजापत, डीसी मीना, हनुमान गोदारा, सुनील धतरवाल, भगवान सिंह, सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story