भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 25 विजय रथों को किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 25 विजय रथों को किया रवाना


भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 25 विजय रथों को किया रवाना


जयपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विजय रथों को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार एवं निकाय चुनाव के सह प्रभारी रोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने विजय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रचार रथों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक प्रचार रथ भेजा जाएगा, वहीं नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ये रथ संपर्क एवं प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे। पार्टी की ओर से 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रविवार को रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ता इन प्रचार रथों के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story