दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटा
जोधपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। एयरफोर्स स्टेशन से पांचबत्ती जाने वाली रोड पर दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक मचा हुए है। यहां मधुमक्खियों ने कई लोगों को काट लिया जिससे कई घायल अस्पताल भी पहुंचे। वहीं एक पहले इस हमले में एक मजदूर की भी मौत हो गई थी। आज दूसरे दिन भी यहां आने जाने वाले लोगों को मधुमक्खियों का शिकार होना पड़ा।
मधुमक्खियों से बचाव के लिए लोगों ने यहां धुएं से भी उन्हें दूर करने के लिए रास्ते में आग जलाई। सबसे ज्यादा परेशानी यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों को हो रही है। मधुमक्खियों के हमले में घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल भी पहुंचे। बता दे कि एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 56 वर्षीय मजदूर किशनलाल नायक की मौत हो गई थी। अन्य मामले में मधुमक्खियों के हमले से घायल 4 लोग भी अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

