त्योहारी भीड़ के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर अस्थायी प्रतिबंध

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारी भीड़ के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर अस्थायी प्रतिबंध


काेटा, 01 नवंबर (हि.स.)। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों एवं लुधियाना स्टेशन पर पार्सल बुकिंग तथा लोडिंग-अनलोडिंग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली एवं आनंद विहार स्टेशनों पर 3 से 15 नवंबर तक पार्सल बुकिंग तथा 5 से 15 नवंबर तक लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, आनंद विहार एवं हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर निर्धारित स्थानों से पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति रहेगी। यात्रियों के व्यक्तिगत सामान तथा पंजीकृत समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के परिवहन पर नियमानुसार छूट रहेगी।

रेल प्रशासन ने पार्सल ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे उक्त अवधि में पार्सल बुकिंग से पूर्व संबंधित स्टेशन पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी प्राप्त कर लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story