मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव


जयपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा, जो 22 अक्टूबर तक मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर 08.39 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा, जो 23 अक्टूबर तक जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर 16.27 बजे आगमन एवं 16.28 बजे प्रस्थान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story