छह ट्रेनों का श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
छह ट्रेनों का श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव


जयपुर, 18 नवंबर (हि.स.)।

भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती के अवसर पर 23 नवम्बर को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन पेनुकोंडा–श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम–धर्मवरम मार्ग से परिवर्तित करते हुए श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव वाली गाड़ियों में

गाड़ी संख्या 12975 मैसूर–जयपुर एक्सप्रेस 19 एवं 21 नवम्बर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 15:35 बजे आगमन तथा 15:37 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12976 जयपुर–मैसूर एक्सप्रेस 23 एवं 25 नवम्बर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 09:50 बजे आगमन तथा 09:52 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 16534 बेंगलुरु–भगत की कोठी रेल सेवा 22 नवम्बर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19:20 बजे आगमन तथा 19:22 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर–बेंगलुरु रेल सेवा 18 नवम्बर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22:08 बजे आगमन तथा 22:10 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 16532 बेंगलुरु -अजमेर रेल सेवा 20 नवंबर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19:20 बजे आगमन एवं 19:22 बजे प्रस्थान करेगी ।

गाड़ी संख्या 16531 अजमेर बेंगलुरु रेल सेवा 23 नवंबर को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22:08 बजे आगमन एवं 22:10 बजे प्रस्थान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story