गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ जयपुर में अस्थायी रैन बसेरों का संचालन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ जयपुर में अस्थायी रैन बसेरों का संचालन शुरू


जयपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। प्रदेश के कई इलाकों में गुलाबी सर्दी की शुरुआत के साथ ही राजधानी जयपुर में बेघर और आश्रयहीन लोगों को राहत देने के लिए अस्थायी रैन बसेरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के अनुसार निगम की ओर से गांधी नगर रेलवे स्टेशन, रामनिवास बाग, मालवीय नगर, बांगड़ अस्पताल परिसर, जगतपुरा रेलवे स्टेशन और शास्त्री नगर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और अस्पतालों के आसपास अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है। इन आश्रय स्थलों पर ठहरने वाले लोगों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

रैन बसेरों के संचालन से बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में सुरक्षित छत मिल सकेगी। साथ ही, रात के समय खुले में सोने को मजबूर लोगों को सर्दी के प्रकोप से बचाने में मदद मिलेगी। नगर निगम की ओर से इन व्यवस्थाओं को सुचारु रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोग इनका लाभ उठा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story