कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी

WhatsApp Channel Join Now
कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी


जयपुर, 31 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कामाख्या- भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 15624/15623, कामाख्या- भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में कामाख्या से 04 सितम्बर से 27 नवम्बर तक एवं भगत की कोठी से 08 सितम्बर से 01 दिसम्बर तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story