अजमेर में तापमान गिरा पर उमस ने किया बेहाल

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर में तापमान गिरा पर उमस ने किया बेहाल


अजमेर, 4 जून(हि.स.)। अजमेर जिले में और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को अपेक्षाकृत तापमान में गिरावट महसूस की गई जबकि वातावरण में उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।

बीती मध्यरात को अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में तेज अंधड़ और तूफान के बाद झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही अजमेर में अनेक इलाकों की बिजली गुल हो गई। करीब साढ़े सात पौन आठ बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।

अल सुबह मौसम सुहावना बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रही। रात आए अंधड़ से अनेक घरों में लोगों को नुकसान हुआ। उनके घरों के बाहर रखे पौध लगे गमले गिर कर टूट गए। अनेक लोगों के छतों पर रखे सामान डिब्बे प्लास्टिक की बाल्टी उड़ गई।

सुबह छह बजे से आठ बजे तक अनेक जगहों पर कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद धूप खिल गई। दिन में तीन बजे तक अच्छी खासी धूप खिली किन्तु धूप में तेजी कम व उमस ज्यादा महसूस हुई। शाम को भी लोग उमस से बैचेन नजर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story