टीन मिस राजस्थान का दो दिवसीय साक्षात्कार दौर शुरू: 40 प्रतिभागियों में से चुनी जाएंगी शीर्ष 24 फाइनलिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
टीन मिस राजस्थान का दो दिवसीय साक्षात्कार दौर शुरू: 40 प्रतिभागियों में से चुनी जाएंगी शीर्ष 24 फाइनलिस्ट


टीन मिस राजस्थान का दो दिवसीय साक्षात्कार दौर शुरू: 40 प्रतिभागियों में से चुनी जाएंगी शीर्ष 24 फाइनलिस्ट


जयपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान के पहले किशोर आयु वर्ग के सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता आयोजन 'टीन मिस राजस्थान' का दो दिवसीय साक्षात्कार दौर शनिवार, 28 नवंबर से होटल प्राइम सफारी, जयपुर में शुरू हुआ। इसमें चयनित 40 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के आधार पर फाइनलिस्ट बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

आयोजन के पहले दिन 20 प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया, जबकि रविवार, 29 नवंबर को शेष 20 प्रतिभागियों का साक्षात्कार होगा। इन 40 प्रतिभागियों में से शीर्ष 24 का चयन प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के लिए किया जाएगा।

पेजेंट की संस्थापक निदेशक एकता जैन और सूर्यांश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 800 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। इसके बाद विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की छंटनी कर 40 किशोरियों को साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले बिलवा पैलेस में आयोजित होगा। इससे पहले चयनित फाइनलिस्ट के लिए सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के तहत होटल ग्रैंड सफारी में विभिन्न कार्यशालाएं होंगी। वहीं वी सरोवर पोर्टिको, एमई रोड पर भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। मेंटर यतेंद्र नेगी प्रतिभागियों को टेबल शिष्टाचार की जानकारी देंगे। मंत्रज्ञ निर्मला सेवानी ध्यान सत्र आयोजित करेंगी, जबकि कृतिका शारदा संवाद एवं वक्तृत्व कौशल का प्रशिक्षण देंगी। पेजेंट कोच शैलजा सूरी कार्यशालाओं और आयोजन से पहले की गतिविधियों के दौरान प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण देंगी। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार करना है।

टीन मिस राजस्थान के संरक्षक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें पंजीकरण, ऑडिशन और प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास का अवसर दिया जाता है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागी आगे चलकर विभिन्न मंचों पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि टीन मिस राजस्थान का उद्देश्य किशोरियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास विकसित करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story