ट्रक की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत, साथी घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत, साथी घायल


जोधपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। देचू थाना क्षेत्र के सरहद कनोडिया पुरोहितान के पास गुरुवार को हुए एक सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार सरकारी अध्यापक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनका एक अन्य साथी भी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि फलोदी के होपारडी निवासी ओमप्रकाश की मौत हुई है। वे प्रभुपुरा स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। ओमप्रकाश अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी सामने से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ओमप्रकाश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा उनका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक ओमप्रकाश के शव को देचू उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story