टीडीएस कार्यशाला में दी नए आयकर अधिनियम की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
टीडीएस कार्यशाला में दी नए आयकर अधिनियम की जानकारी


जोधपुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। कार्यालय सहायक आयकर आयुक्त टीडीएस जोधपुर द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर में डीडीओ तथा उनके लेखाकारों के लिए नये आयकर अधिनियम 2025 पर टीडीएस कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आयकर आयुक्त टीडीएस राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार और अपर आयकर आयुक्त निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता सहायक आयकर आयुक्त डॉ. बोधिराज एस विश्वास तथा आयकर अधिकारी नरेन्द्र सांखला थे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नये आयकर अधिनियम 2025 के तहत टीडीएस और टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती और उसे नियमानुसार समय पर जमा करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं के रूप में आयकर निरीक्षक अरुण जालानी व सतपाल यादव एवं कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश चौधरी ने नये अधिनियम के तहत टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों और उनके सुधार से जुड़े तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझाया। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग जोधपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न शंकाओं और सवालों का समाधान किया गया। अंत में चीफ अकाउंट्स ऑफिसर ओमप्रकाश ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story