यात्री सुरक्षा में तैनात आरपीएफ कर्मियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर

WhatsApp Channel Join Now
यात्री सुरक्षा में तैनात आरपीएफ कर्मियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर


काेटा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता की जिम्मेदारी निभाने वाले आरपीएफ कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के लिए आरपीएफ रिजर्व लाइन, कोटा में हार्टफुलनेस के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें 51 आरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्री सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में आरपीएफ कर्मियों के लिए मानसिक सतर्कता, धैर्य और एकाग्रता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। नियमित ध्यान एवं योग का अभ्यास तनाव कम करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने में सहायक हो सकता है।

शिविर में हार्टफुलनेस के पुष्पेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों को ध्यान एवं योग का अभ्यास कराते हुए तनाव प्रबंधन के सरल तरीके बताए। इस अवसर पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त यशवंत सिंह उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story