बीकानेर के तरुण एस. भोजक को इंदौर में महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड 2026 से नवाजा

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर के तरुण एस. भोजक को इंदौर में महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड 2026 से नवाजा


बीकानेर, 28 नवंबर (हि.स.)। इंटरनेशनल वैदिक एस्ट्रोलोजी फेडरेशन के तत्वावधान में यहां आयोजित एस्ट्रो महासमिट 2026 में राजस्थान में बीकानेर के युवा ज्योतिष मार्तड तरुण एस. भोजक को महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उज्जैन स्थित बाबा श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के विद्वान पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी की अध्यक्षता में आरएसएस के नेशनल एक्सक्यूटिव मेंबर इंद्रेश कुमार, गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्डी ब्लड मेन ऑफ इंडिया, गौ रक्षक डॉ बसंत गोयल, आईवीएएफ की सीईओ दिव्या पिल्लई, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ मनीष पाण्डे, एडवाइजर आचार्य डॉ संजय जोशी, मध्य प्रदेश के अंबेसडर युवराज राजोरिया, असम के अंबेसडर मिथुन भट्टाचार्जी सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इंटरनेशनल वैदिक एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन (आईवीएएफ) के तत्वावधान मे इंदौर की सयाजी होटल में एक दिवसीय इस ज्योषित सम्मेलन में राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर के ज्योषित विद्वानों ने शिरकत कर ज्योतिष विद्या के विभिन्न पहलुओं, वैदिक ज्योषित के महत्व एवं वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर गहन विचार-विमर्श किया।

छोटीकाशी नाम से मशहूर बीकानेर संभाग मुख्यालय के हृदय स्थल कोटगेट स्थित श्री गणेशजी मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिर्विद तरुण एस. भोजक ने बताया कि देश के जाने माने ज्योतिष से मिलकर वास्तू एव वैदिक परंपराओं जुड़े विषयों को जानकारी का अदान प्रदान हुआ। श्री गणपति ज्योषित केंद्र के संयोजक शंकर सेवग ने बताया की तरुण एस. भोजक केन्द्र के माध्यम से ज्योषित विद्या से जनकल्याण की सेवा में मार्गदर्शन एवं भक्तों का सहयोग कर रहे है तरुण एस. भोजक को महाकाल ज्योषित रत्न अवॉर्ड मे शॉल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story