सुशील कुमार ने जयपुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) का पदभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
सुशील कुमार ने जयपुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) का पदभार संभाला


सुशील कुमार ने जयपुर मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) का पदभार संभाला


जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में गुरुवार को भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा (आईआरएसई) 2007 बैच के अधिकारी सुशील कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) का कार्यभार ग्रहण किया।

सुशील कुमार को रेलवे निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। कार्यभार ग्रहण करने से पहले वह उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध चिनाब रेल पुल परियोजना में उप मुख्य अभियंता के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इसके अलावा वह उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में भी वरिष्ठ मंडल अभियंता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार सुशील कुमार के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता से जयपुर मंडल में रेल आधारभूत संरचना के विकास, विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story