‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन


बीकानेर, 15 मार्च (हि.स.)। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से दौड़ को आईजी पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से हुआ। निर्धारित मार्ग के अनुसार यह रन पॉलिटेक्निक कॉलेज से पंचशती सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल और मेडिकल कॉलेज सर्किल होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, उपखंड अधिकारी बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, आईपीएस अनुष्ठा कालिया, एडीएम सिटी रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव कुलराज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, कोषाधिकारी धीरज जोशी, रोजगार विभाग के उपनिदेशक हरगोविंद मित्तल, एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story