जयपुर में 80 किलाेमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चली हवाएं, बारिश से साथ गिरे ओले

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में 80 किलाेमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चली हवाएं, बारिश से साथ गिरे ओले


जयपुर, 30 मई (हि.स.)। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना -कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 100 किमी प्रतिघंटा रही। अजमेर में आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर में एयरपाेर्ट पर 80 किलाेमीटर प्रतिघंटा की स्पीड़ से हवाएं चली। बवंडर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के एरिया से इसकी शुरुआत हुई, हवा की रफ्तार 56 किलाेमीटर प्रतिघंटा थी। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में शाम को करीब 10 मिनट तक आंधी चली। जयपुर में हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते जयपुर के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। 43 डिग्री क साथ फलाैदी सबसे गर्म रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story