एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा का पाटन स्टेशन पर ठहराव
Aug 19, 2026, 16:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल-भगत की कोठी-एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल रेलसेवा का अहमदाबाद मंडल के पाटन स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20625, एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा 23 अगस्त से पाटन स्टेशन पर 03.57 बजे आगमन व 03.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी-एमजीआर चैन्नई सेन्ट्रल रेलसेवा 21 अगस्त से पाटन स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन व 11.37 बजे प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

