राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट अलवर में आयोजित
अलवर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर के तत्वावधान में नजर बगीची, अलवर में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लीडर ट्रेनर (एलटी) एवं सहायक लीडर ट्रेनर (एएलटी) स्काउट-गाइड ने भाग लिया। बैठक में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एवं सीओ स्काउट एल.आर. शर्मा तथा सीओ गाइड विजयलक्ष्मी रोहिला उपस्थित रहीं।
सीओ गाइड विजयलक्ष्मी रोहिला ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में प्रदेशभर से 40 से अधिक एलटी और एएलटी शामिल हुए। यह स्काउट-गाइड की वयस्क लीडर ट्रेनिंग की सर्वोच्च प्रशिक्षण प्रक्रिया मानी जाती है। शिविर संचालक एवं स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर बनालाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वयस्क लीडर ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से संशोधित पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई और कक्षा-कक्ष आधारित सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमिश्नर सुयश लोढ़ा ने सभी संभागियों का आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

