बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर, दिया कुमारी अजमेर में और डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा में करेंगे ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर, दिया कुमारी अजमेर में और डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा में करेंगे ध्वजारोहण


जयपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण करेंगे। बीकानेर में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर में और डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह डॉ. किरोड़ी लाल सवाई माधोपुर, गजेन्द्र सिंह फलौदी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर, मदन दिलावर कोटा, कन्हैया लाल टोंक, जोगाराम पटेल जोधपुर, सुरेश सिंह रावत भरतपुर, अविनाश गहलोत ब्यावर, सुमित गोदारा हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत पाली, हेमन्त मीणा प्रतापगढ़, बाबूलाल खराड़ी उदयपुर, संजय शर्मा अलवर, गौतम कुमार चित्तौड़गढ़, झाबर सिंह खर्रा सीकर, हीरालाल नागर बून्दी, ओटा राम देवासी सिरोही, डॉ. मंजू बाघमार नागौर, के.के. विश्नोई बाड़मेर, विजय सिंह डीडवाना-कुचामन, जवाहर सिंह बेढ़म डीग में और जोगेश्वर गर्ग जालौर में ध्वजारोहण करेंगे।

बाकी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story