उदयपुर चैप्टर की सान्वी भाटिया और पवित्र जैन बने स्टेट चैप्टर के विजेता

WhatsApp Channel Join Now
उदयपुर चैप्टर की सान्वी भाटिया और पवित्र जैन बने स्टेट चैप्टर के विजेता


उदयपुर चैप्टर की सान्वी भाटिया और पवित्र जैन बने स्टेट चैप्टर के विजेता


जोधपुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति विरासत न्यास इंटैक राजस्थान चैप्टर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इंटैक हैरिटेज क्विज प्रतियोगिता 2026 में उदयपुर चैप्टर के सैण्ट एंथोनी स्कूल की सान्वी भाटिया व पवित्र जैन राजस्थान चैप्टर के विजेता बने। अलवर की बाल भारती पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रदीप कुमार यादव व स्नेहलता व जयपुर की कैम्ब्रिज कोर्ट वल्र्ड स्कूल के मानविक सिंघल व त्र्यम्बक शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम रनर अप रहे व ब्यावर चैप्टर के सैण्ट्रल अकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की नुपुर व मानव मोदी एवं जोधपुर चैप्टर की मयूर चौपासनी स्कूल के शुभ छाजेड़ व देव जोषी संयुक्त रूप से द्वितीय रनर अप रहे।

राज्य स्तरीय इंटैक हैरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मेहरानगढ़ दुर्ग के चौकेलाव महल में आज दोपहर किया गया। इस प्रतियोगिता में अलवर, ब्यावर, बालोतरा, जोधपुर, सिरोही, जयपुर व उदयपुर जिले के क्षेत्रीय विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़ौदा गुजरात के महाराजा श्याजीराव विश्वविद्यालय के कला, इतिहास, सौन्दर्यशास्त्र और ललित कला विभाग के सूर्यवीरसिंह ने बच्चों को स्थापत्य की बारीकियों से अवगत करवाया और कहा कि स्थापत्य को समझना और संरक्षण करना दोनों उत्तरदायित्व को निभाना आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यन्त आवष्यक है अन्यथा हमारी विरासतें धीरे-धीरें लुप्त हो जायेगी। उन्होंने बच्चों को स्थापत्य कला के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।

ससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में इंटैक जोधपुर चैप्टर के संयोजक डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके साथ पधारे अध्यापकों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। पांच सत्रों में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत व राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति व सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गये। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सूर्यवीरसिंह, महरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजयसिंह शेखावत एवं इण्टैक जोधपुर चैप्टर के संयोजक डॉ. महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। क्विज एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. विमलेष राठौड़ एवं गहना देवड़ा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780381 Articles

Share this story