स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया डीजीएम सौम्य रंजन साहू ने श्रमिक हित में एसबीआई की स्कीमों पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया डीजीएम सौम्य रंजन साहू ने श्रमिक हित में एसबीआई की स्कीमों पर की चर्चा


बीकानेर, 03 अगस्त (हि.स.)। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय साेमवार काे पधारे। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने डीजीएम से श्रमिकों एवं आम खाताधारक को मिलने वाली बैंकिंग सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीजीएम साहू ने बताया कि इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के लिए निजी दुर्घटना बीमा का प्रावधान भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया है जिसके अंतर्गत बैंक द्वारा इस योजना में 3000 रूपये प्रतिवर्ष प्रीमियम पर खाताधारक को दुर्घटना में निधन हो जाने पर 60 लाख रूपये की बीमा राशि का भुगतान परिवार को दिया जाता है। साथ ही छोटे उद्यमियों को अपने उद्यम स्थापना हेतु मुद्रा ऋण योजना के तहत 20 लाख रूपये का लोन देने का प्रावधान भी स्टेट बैंक ओफ इंडिया के माध्यम से है। जिसमें उद्यमी को किसी भी प्रकार की प्रोपर्टी गिरवी नहीं रखनी पड़ती है। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा डीजीएम साहू का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया और बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित 500 वर्षों का इतिहास अपने अंदर समेटी आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया।

साहू ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में दर्शाया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस पहल से इसको मिनी पर्यटन केंद्र कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है। पचीसिया ने बताया कि इस आर्ट गैलेरी का निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास करना भी है ताकि वर्तमान के बच्चे पुराने समय में खेले जाने वाले खेलों, संस्कारों व रीति रिवाजों का पूर्ण अध्ययन कर उसको वर्तमान परिवेश में अपना सके। आर्ट गैलेरी में बीकानेर के उद्योग धंधों को भी दर्शाया गया है ताकि बच्चे यहाँ के उद्योगों के बारे में पूर्णतया जानकारी हासिल कर सके और भविष्य की राह का निर्माण कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story