लाभार्थियों के नामांकित परिजनों को बीमा क्लेम राशि वितरित

WhatsApp Channel Join Now
लाभार्थियों के नामांकित परिजनों को बीमा क्लेम राशि वितरित


बीकानेर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बीकानेर रीजन नॉर्थ द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के अंतर्गत बीमा क्लेम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 10 लाभार्थियों के नामांकित परिजनों को बीमा क्लेम की राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, बीकानेर रीजन नॉर्थ के रीजनल मैनेजर सुजीत कुमार सुमन, मैनेजर एफआई बद्री प्रसाद मीणा, खोखराणा शाखा के शाखा प्रबंधक राजेश गोदारा, बीसी प्रतिनिधि नरजीत सिंह भाटी (वेदावाग सिस्टम्स लिमिटेड) तथा केदार शर्मा (पी2पी माइक्रो फाइनेंस) सहित सीएसपी प्रतिनिधि, खोखराणा शाखा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को बीमा योजनाओं के अंतर्गत ₹2 लाख की क्लेम राशि प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को इन योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ये सामाजिक सुरक्षा योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को बैंक की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story