स्टार वाक मिस इंडिया के जयपुर ऑडिशन में राजस्थान की युवतियों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
स्टार वाक मिस इंडिया के जयपुर ऑडिशन में राजस्थान की युवतियों ने दिखाई प्रतिभा


जयपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। स्टार वाक मिस इंडिया के जयपुर ऑडिशन का आयोजन विद्याधर नगर स्थित जेकेजे ज्वैलर्स में हुआ। ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची प्रतिभागी युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता युवतियों को मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

शो के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बताया कि स्टार वाक मिस इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। जयपुर ऑडिशन के बाद आगामी दिनों में लखनऊ, दिल्ली, पंजाब और मुंबई सहित देश के अन्य शहरों में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इन ऑडिशन के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसंबर 2026 में जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमाकांत जोहरी, कविता प्रश्रामपुरिया, राजकुमार अग्रवाल एवं हिमांशु निझावन उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार स्टार वाक मिस इंडिया के आयोजन का उद्देश्य युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा तथा व्यक्तित्व को निखारने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के जरिए फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाली युवतियों को अपनी पहचान बनाने का मंच मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story