उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर ज्ञापन साैंपा

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर ज्ञापन साैंपा


जयपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित देशव्यापी चेतावनी सप्ताह के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय जयपुर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन मे रेलवे कर्मचारियों को बोनस लिमिट में न्याय संगत वृद्धि,अन्तर राशि का भुगतान, आठवां वेतन आयोग लागू होने तक 30% अन्तरिम राहत का शीघ्र भुगतान करने की मांग का ज्ञापन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक पंकज शर्मा को सौपा गया।

इस अवसर पर अजय कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष बी आर एम एस, विष्णु शर्मा, भारत भूषण पाण्डेय, मनोहर लाल, शत्रुघ्न गुप्ता सहित भारी संख्या मे प्रधान कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story