बीकानेर में खेलों और पारिवारिक सहभागिता के साथ मनाई ‘खेल वाली दिवाली’

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में खेलों और पारिवारिक सहभागिता के साथ मनाई ‘खेल वाली दिवाली’


बीकानेर, 09 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के उत्सव को खेल, फिटनेस, पारिवारिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की पहल के तहत लिलिपॉन्ड में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) के तत्वावधान में खेलो बीकानेर क्लब की ओर से ‘खेल वाली दिवाली’ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन में खेल गतिविधियों के साथ पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया।

डीएसएफ की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ मैदान में उतरकर खेलों का आनंद लिया। आयोजन का प्रमुख आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही। इसमें एक ओर उपमहापौर पंकज गहलोत और दूसरी ओर श्याम पंचारिया की टीम के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी, उत्साह और खेल भावना के लिए 21 बच्चों को विशेष दिवाली उपहार दिए गए। बच्चों को दीपावली का प्रसाद, पटाखे और मिट्टी के पारंपरिक दीपक भी वितरित किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774470 Articles

Share this story