अध्यात्म सबसे ऊपर है, शांति जीवन का सार है : चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
अध्यात्म सबसे ऊपर है, शांति जीवन का सार है : चौधरी


सिराेही, 3 मई (हि.स.)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी शनिवार शाम को ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्हाेंने पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही दादी के मेडिटेशन रूम में पहुंचे नमन कर श्रद्धांजली दी।

इस दौरान चर्चा में मंत्री चौधरी ने कहा कि अध्यात्म सबसे ऊपर है। शांति सबसे बड़ी चीज है। मैं ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को वर्षों से जानता हूं। संस्था द्वारा पूरे विश्व में सराहनीय सेवाएं की जा रही हैं। 50 हजार ब्रह्माकुमारी बहनें समाज के कल्याण में जुटी हुई हैं। खासकर संस्था नशामुक्ति के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय सेवाएं कर रही है। आज युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। यदि हमें देश का भविष्य बचाना है तो युवाओं को नशे से दूर रखना होगा।

दादी की निज सचिव रहीं बीके लीला दीदी ने केंद्रीय मंत्री चौधरी का परमात्मा का स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया। बीके तारा दीदी ने संस्थान की सेवाओं के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, बीके दिलीप भाई, बीके ईश्वर भाई सहित आबू रोड के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story