तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल


जयपुर, 14 मई (हि.स.)। नारायण विहार थाना इलाके के मांग्यावास स्थित स्वर्ण पथ पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण पोल करीब एक फीट तक खिसक गया।

इस हादसे के समय स्कूल वैन में चालक सहित तीन स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बिजली के पोल से टकराने के बावजूद वैन में करंट नहीं फैला, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तुरंत धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार स्कूल वैन मानसरोवर स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story