लाेकदेवता बाबा रामदेवजी के लिए रामदेवरा मेले के लिए 12 से स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
लाेकदेवता बाबा रामदेवजी के लिए रामदेवरा मेले के लिए 12 से स्पेशल ट्रेन


जयपुर, 16 सितंबर (हि.स.)। बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से 12 सितंबर से रेलगाड़ी संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक 15 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मेले में आवागमन की सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जाेशी के अनुसार मेला स्पेशल श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन राजियासर, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा और लालगढ़ होते हुए शाम 7.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होगी और रामदेवरा में रात 9.15 से 9.25 बजे तक ठहराव के बाद सूरतगढ़ सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। यहां से 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में 17 कोच होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story