कोटा–पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन : सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना व भरतपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
कोटा–पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन : सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना व भरतपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव


काेटा, 15 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा–पानीपत–कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09801/09802 कोटा–पानीपत–कोटा स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे कोटा मंडल के यात्रियों को दिल्ली, हरियाणा एवं मार्ग के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09801 कोटा–पानीपत स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर को कोटा से प्रातः 09:45 बजे रवाना होकर लाखेरी 10:38 बजे, सवाई माधोपुर 11:28 बजे, गंगापुर सिटी 12:23 बजे, हिंडौन सिटी 13:08 बजे, बयाना 14:10 बजे तथा भरतपुर 14:48 बजे पहुंचते हुए उसी दिन रात्रि 22:25 बजे पानीपत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 पानीपत–कोटा स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर को पानीपत से रात्रि 23:35 बजे रवाना होकर अगले दिन भरतपुर 06:03 बजे, बयाना 07:00 बजे, हिंडौन सिटी 07:57 बजे, गंगापुर सिटी 08:32 बजे, सवाई माधोपुर 09:55 बजे तथा लाखेरी 10:56 बजे पहुंचते हुए दोपहर 13:00 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, नई दिल्ली, सोनीपत एवं भोडवाल माजरी स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story