रिजर्व पुलिस लाईन चांदपोल में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रिजर्व पुलिस लाईन चांदपोल में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


जयपुर, 07 मई (हि.स.)। रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल जयपुर में गुरुवार को इंटरनल हॉस्पिटल जवाहर सर्किल के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवट ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कार्मिकों को डॉ अनिल कुमार शर्मा (क्रिटिकल केयर) व डॉ अनुराग गुप्ता (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) द्वारा सीपीआर, कार्डिक अरेस्ट तथा रेडियोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कांवट बताया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे वेरिकोस वेन्स की परेशानियां, कार्डिक अरेस्ट की स्थिति में तुरंत दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार, सीपीआर तकनीकी एवं आधुनिक रेडियोलॉजी सेवाओं के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 315 पुलिस अधिकारी,कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन रिजर्व पुलिस लाईन में उपस्थित रहें।

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय)पार्थ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस लाईन लाखन सिंह मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सरोज धायल एवं संचित निरीक्षक (प्रथम) सपना पूनिया ने सफलतापूर्वक करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story