टोक्यो की एआई रोबोट एसोसिएशन में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट बने दिव्यांशु

WhatsApp Channel Join Now
टोक्यो की एआई रोबोट एसोसिएशन में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट बने दिव्यांशु


जीत यूनिवर्स से कर रहे हैं एमबीए, 1.78 करोड़ का वार्षिक पैकेज मिला

जोधपुर, 07 सितम्बर (हि.स.)। जीत यूनिवर्स में एमबीए इन बिजनेस एनालिस्ट थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट दिव्यांशु शर्मा टोक्यो में एआई रोबोट एसोसिएशन में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर जुड़े हैं। उन्हें यहां 1.78 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। इन्होंने टोक्यो में इसे जॉइन कर लिया है, लेकिन एमबीए पूरी होने तक कंपनी ने उन्हें जोधपुर से ही रिमोटली काम करने की स्वीकृति दी है, फरवरी 2027 से वे इसे फुल टाइम जॉइन करेंगे।

दिव्यांशु ने बताया कि उनकी दो फर्म हैं डीकोड कैफे व नोवापेक्स वेंचर्स प्रप्जो डॉट स्पेस। वे न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में कार्यरत हैं और इसी पर आधारित उनके तीन रिसर्च पेपर एल्सेवियर व स्प्रिंगर नेचर के जर्नल्स तथा जेनोडो पर प्रकाशित हो चुके हैं। दिव्यांशु एआई रोबोट एसोसिएशन से पहले से कनेक्टेड हैं, उनके प्रकाशित हुए रिसर्च पेपर के आधार पर कंपनी द्वारा उन्हें एप्रोच किया गया और इंटरव्यू में उनके कार्यक्षेत्र न्यूरोसाइंस से संबंधित सवाल पूछे गए तथा संतुष्ट होने पर उनका सलेक्शन हुआ। इससे पूर्व वे रुडक़ी की एक कंपनी में करीब छह माह सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं और यहां अपने सहयोगियों में सर्वाधिक समर इंटर्नशिप स्टाइपेंड प्राप्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story