जोधपुर के सोनी और जैन गऊमां रत्न अवार्ड से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर के सोनी और जैन गऊमां रत्न अवार्ड से सम्मानित


जोधपुर, 23 नवम्बर (हि.स.)। गुरुग्राम में गो महिमा सेवा ट्रस्ट एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय गोवंश, पंचगव्य एवं डिजिटल विपणन प्रशिक्षण राष्ट्रीय कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं उत्कृष्ट गौ सेवा कार्यों के लिए प्राणी मित्र हरनारायण सोनी व पर्यावरण प्रेमी रविंद्र जैन को प्रतिष्ठित गऊमां रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं डब्ल्यूएचओ पूर्व सलाहकार प्रो. डॉ.आर एस चौहान ने विभिन्न रोगों में पंचगव्य के चिकित्सीय उपयोग की जानकारी देते हुए गोमूत्र को कैंसर रोग की सर्वश्रेष्ठ औषधि बताया।

कार्यक्रम में डॉ सुमनकुमार दास, विनीत बावेजा, डॉ. अनिल लखानी, राहुल बंसल, नवीन प्रकाश सिंह, अभिजय सिंह चौहान, डॉ भरत शर्मा सहित जाने-माने विशेषज्ञों ने अपनी शोध एवं विचारों से अवगत किया एवं गौ, कृषि, वाणिज्यम को एक दूसरे का पूर्व बताते हुए इसके मूल सिद्धांतों को अपनाने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story