जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन


जोधपुर, 06 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं बेहतर कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले एनएसजी-2 श्रेणी के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 240 लीटर क्षमता का एक स्मार्ट डस्टबिन स्थापित किया जा रहा है।

इस स्मार्ट बिन में कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनसे कचरे के संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी। इसमें लगे सेंसर डस्टबिन में कचरे के भराव स्तर की लगातार निगरानी करेंगे तथा निर्धारित क्षमता के करीब पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों को रियल टाइम अलर्ट भेजेंगे। इससे समय पर कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। स्मार्ट बिन में कचरे को संपीडि़त (कॉम्पैक्ट) करने की सुविधा भी होगी, जिससे कम स्थान में अधिक कचरा संग्रहित किया जा सकेगा और बार-बार कचरा उठाने की आवश्यकता कम होगी। इसके अतिरिक्त, आईओटी आधारित मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कचरा संग्रहण करने वाली टीमों को डस्टबिन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

इसमें फिल लेवल सेंसर, रियल टाइम अलर्ट, जीपीएस ट्रैकिंग तथा मौसम के प्रभावों से सुरक्षित रखने वाली मजबूत संरचना जैसी सुविधाएं भी हैं। इसकी प्रभावी संग्रहण क्षमता पारंपरिक कूड़ेदानों की तुलना में लगभग 5 से 8 गुना तक अधिक होगी। स्मार्ट बिन की स्थापना से कचरे के ओवरफ्लो होने, परिसर में कचरा फैलने और अस्वच्छता की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इससे जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता, साफ-सफाई एवं यात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story