फिरोजपुर-रामेश्वरम सुपरफास्ट में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
फिरोजपुर-रामेश्वरम सुपरफास्ट में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी राहत


जयपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

त्योहारी सीजन और बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम सुपरफास्ट रेलसेवा में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बा लगाया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20498 में फिरोजपुर कैंट से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक तथा गाड़ी संख्या 20497 में रामेश्वरम से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

इससे लंबी दूरी की इस रेलसेवा में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story