सूर्यनगरी में गूंज रहे श्रीविष्णु सहस्रनाम और संवित संकीर्तन

WhatsApp Channel Join Now
सूर्यनगरी में गूंज रहे श्रीविष्णु सहस्रनाम और संवित संकीर्तन


जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के तत्वावधान में 17 मई से सूर्यनगरी में चल रहे श्रीपुरुषोत्तम मास अधिक मास संकीर्तन में प्रतिदिन भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण की मालपुओं से अर्चना हो रही है तथा श्रीविष्णु सहस्रनाम और संवित संकीर्तन से धर्मनगरी जोधपुर में जप, तप, भक्ति का निरंतर प्रवाह पूरे शहर के अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा है।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी उषा देवी और सचिव भरत जोशी ने बताया कि पवित्र ईदक मास में चल रहे अनुष्ठान के तहत सिवांची गेट स्थित कुशाली माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर शांति मंत्र, संकल्प लेकर, पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, श्रीमद् भगवत गीता का पंद्रहवां अध्याह, श्रीविष्णु सहस्रनाम के सामूहिक पाठ के बाद भगवान श्रीविष्णु की 33 मालपुओं से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महेंद्र व्यास ने अर्चना की। सामूहिक पाठ महेश हर्ष, नटवर व्यास, तरुण व्यास, शिवकुमार पुरोहित, राजेंद्र जोशी, शेखर थानवी, संतोष व्यास, महेश सोनी के साथ सभी संवित साधक मिल कर कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story