राज्यपाल ने कोटि होमात्मक नव दिवसीय श्री राम महायज्ञ में आहुति दी
Feb 25, 2026, 18:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार को कोटि होमात्मक नव दिवसीय 108 श्री राम महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने महायज्ञ में आहुति दी और शांति, आध्यात्मिक उन्नयन के साथ राष्ट्र और राज्य के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की।
राज्यपाल ने इस दौरान सनातन संस्कृति को अजेय बताते हुए कहा कि यज्ञ और इस तरह के पवित्र अनुष्ठान जीवन का आलोक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ पवित्रता के साथ वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह सनातन संस्कृति की सबके कल्याण में निहित उज्ज्वल दृष्टि है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

