राजस्थान में संगठन विस्तार की रणनीति बनाएगी शिवसेना

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में संगठन विस्तार की रणनीति बनाएगी शिवसेना


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना राजस्थान की ओर से प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर शनिवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन शाम 4 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा शामिल होंगे। वे प्रदेशभर से आने वाले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता एवं संगठन प्रमुख उमेद सिंह शेखावत के अनुसार राजस्थान शिवसेना प्रमुख मंजीत पाल सिंह सांवराद के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान, आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रदेश की राजनीति में पार्टी की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी गतिविधियों और विस्तार की कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

डॉ. अभिषेक वर्मा प्रदेश में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रमुखों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के शामिल होने की संभावना है।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story