शिया समुदाय को ईद पर रहा गम, काली पट्टी बांध कर की नमाज अदा

WhatsApp Channel Join Now

शेष मुस्लिम समुदाय में ईद की खुशी, दरगाह शरीफ में खुला जन्नती दरवाजा

अजमेर, 21 मार्च (हि.स.)। अजमेर में दौराई और तारागढ़ क्षेत्र में बसे शिया समुदाय के मुस्लिम परिवारों ने ईद सादगी और गम में मनाई। उन्होंने इजराइल और अमेरिका का विरोध प्रदर्शन करने के लिए हाथों की बाजुओं में काली पट्टी बांधी। रमजान माह में ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरु अल खामेनाई की हत्या किए जाने का शिया समुदाय ने गम जताया। दोनों जगह पर शिया मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपड़े नहीं पहने, महिलाओं ने नई चूड़ियां नहीं खरीदी, खुशियां नहीं मनाई, पकवान नहीं बनाए। मौलाना सैय्यद तकी जाफर, मौलाना शमीमुल हसन और मौलाना हैदर बिजनौरी ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई।

शेष सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन की दरगाह शरीफ सहित पूरे अजमेर जिले में ईद हर्षोल्लास से मनाई गई। दरगाह में सुबह साढ़े चार बजे जन्नती दरवाजा जायरीन के जियारत के लिए खोला गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जायरीन जियारत के लिए मौजूद थे। ईद के अवसर पर दरगाह में खासी भीड़ थी। लोगों में ईद का हर्ष और उल्लास था। दरगाह को खासतौर पर सजाया गया था। नमाजियों की कतार दरगाह शरीफ के बाहर से होकर धानमंडी सहित देहली गेट तक पहुंच गई थे। अजमेर की दरगाह शरीफ स्थित मुख्य शाहजहानी मस्जिद सहित जिले भर की सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की । लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक पेश की बधाइयां दी। ख्वाजा गरीब नमाज से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं की। अजमेर में ईदगाह क्षेत्र में मुख्य रूप से सामूहिक नमाज अदा की गई। यहां जिला प्रशासन की ओर से पूरी मुस्तैदी से खास इंतजाम किए गए थे। दरगाह क्षेत्र के अंदर और बाहर भी पुलिस सुरक्षा मजबूत बनाए रखी गई थी। देर रात से ईद के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को भी डार्यवर्ट किया गया था। केसरगंज स्थित ईदगाह में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल सहित अनेक कांग्रेसजनों ने नमाजियों को गले मिलकर ईद मुबारक की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story