शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 26 अक्टूबर, दूरदराज से आएंगे श्रद्धालु

WhatsApp Channel Join Now
शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 26 अक्टूबर, दूरदराज से आएंगे श्रद्धालु


बीकानेर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। समीपवर्ती गांव टेऊ स्थित श्री सूडसर बालाजी बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा मेला महोत्सव 26 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन व सुरक्षा, बिजली, व पानी व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है तथा मंदिर में आने वाले पैदल यात्रियों के रेलवे लाइन पार करते समय सुरक्षा बाबत रेलवे प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है।

ट्रस्ट के सचिव व प्रवक्ता गणेश स्वामी ने बताया कि मंदिर में काफी दूर-दूर से भक्तजन दर्शन करने आएंगे उनकी व्यवस्था के लिए मंदिर ट्रस्ट प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। उन्हाेंने बताया कि मेले की शुरुआत 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे से हाेगी। माेतीलाल हुकमचंद मूंधड़ा परिवार दुलचासर द्वारा श्री रामचरित मानस अखंड पाठ आयाेजित हाेंगे। 26 अक्टूबर काे सुबह बालाजी का भव्य शृंगार, भक्तजनाें व ट्रस्ट द्वारा सवामणी प्रसाद दाल-बाटी चूरमा का भाेग लगेगा व वितरित हाेगा। दाेपहर 12 व रात्रि 12 बजे विशेष जाेत हाेगी वहीं शाम का विशेष आयाेजन शाम 7 बजे बाल के लाल मित्र मंडल द्वारा मुन्ना सरकार एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंडल के संयाेजन में भव्य रात्रि जागरण हाेगा। मेले का मुख्य आकर्षण रात्रि 12 बजे 11 क्विंटल खीर प्रसाद का भाेग लगेगा। इस प्रसाद काे ग्रहण करने के लिए रात्रि में दूर-दराज गांवाें से श्रद्धालू आएंगे। ट्रस्ट सचिव गणेश स्वामी ने भक्तजनाें से मेले में पधारकर बालाजी महाराज के दर्शन व प्रशाद का लाभ लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story