निगम की ओर से बुधवार को सांगानेर जोन में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर

WhatsApp Channel Join Now
निगम की ओर से बुधवार को सांगानेर जोन में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर


जयपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम जयपुर द्वारा 07 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 16 अक्टूबर तक का शिविर कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बुधवार को सांगानेर जोन कार्यालय पर शिविर आयोजित किया जाएगा। 08 अक्टूबर को मानसरोवर जोन कार्यालय में ,09 अक्टूबर को विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन कार्यालय में , 12 अक्टूबर को जगतपुरा एवं झालाना जोन कार्यालय में, 13 अक्टूबर को झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर जोन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को मालवीय नगर ,15 अक्टूबर को किशनपोल एवं हवामहल-आमेर, 16 अक्टूबर को आदश नगर एवं सिविल लाइंस जोन कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

शिविर के माध्यम से नगर निगम जयपुर से संबंधित विभिन्न सेवाओं यथा सफाई, सीसी या डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव व सौन्दर्यकरण, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाइन लीकेज मरम्मत, आवारा पशु पकडऩे, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओ.एफ.सी-मोबाइल टावर एन.ओ.सी, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज डीड से फ्री होल्ड पट्टे, यू.डी. टैक्स, विभिन्न राजकीय विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त एवं स्वीकृति जारी करना, विद्यालय, आंगनबाडी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, पी.एम. स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम, अभियान में पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के कार्य किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story