सेवा भारती चित्तौड़ प्रान्त की बैठक : निधि संग्रह की जानकारी एवं आवश्यकता पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
सेवा भारती चित्तौड़ प्रान्त की बैठक : निधि संग्रह की जानकारी एवं आवश्यकता पर चर्चा


उदयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। सेवा भारती चित्तौड़ प्रान्त की बैठक हरिदास जी की मगरी स्थित प्राकृतिक आरोग्य के केंद्र में सम्पन्न हुई।

प्रान्त बैठक में 25 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रथम सत्र में गोपीराज सोनी प्रांत मंत्री द्वारा सेवा भारती के लाभान्वितों का विषय रखा गया । निधि संग्रह की जानकारी एवं आवश्यकता पर चर्चा की गई।

द्वितीय सत्र में विकास जी पाराशर प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख द्वारा आगामी सत्र में होने वाले विभिन्न आयामों व विषयों के प्रशिक्षण का वार्षिक पंचांग तय किया

तृतीय सत्र में अनिल माहेश्वरी कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा संस्थाओं के विभिन्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज, सावधानियां और कार्य शैली पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही संस्थाओं का लेखा-जोखा किस प्रकार रखना है आदि विषय पर प्रकाश डाला।

चतुर्थ सत्र में मूलचंद सोनी और गोविन्द कुमार ने अपनी बात कही। जिसके अंतर्गत सेवा सरोज विशेषांक की चर्चा और प्रकल्पों को गोद देने एवं सेवा बस्तियों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु स्वावलम्बन के प्रकल्प चलाने का पर चर्चा की।

भूपेंद्र सेन प्रांत प्रचार मंत्री द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग एवं प्रचार सेवा कार्यों पर अपनी बात रखी।

पंचम सत्र में दुलीचंद प्रांत छात्रवास प्रमुख द्वारा छात्रवास के लिए बालकों का चयन किस प्रकार कैसे करना है, विषय रखा गया।

विवेक बोहरा प्रांत अध्यक्ष द्वारा नवीन कार्यकर्ताओं के दायित्व की घोषणा की गई। अन्त में सभी जिलों का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया गया।

बैठक की व्यवस्थाएं सेवा भारती उदयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने संभाली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story