वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती -2026 आगामी 13 से 17 अक्टूबर के मध्य

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती -2026 आगामी 13 से 17 अक्टूबर के मध्य


अजमेर, 09 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2026 का आयोजन आगामी 13 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के मध्य किया जाएगा। आयोग द्वारा यह परीक्षा कम्पयूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि, गृह विभाग के अंतर्गत राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा 2 जून 2026 को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया था। इसकेे तहत टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन के कुल 3 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद हेतु आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story