वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में हुआ वरिष्ठजनों का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में हुआ वरिष्ठजनों का सम्मान


श्रीगंगानगर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का समाज कल्याण सप्ताह गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन ख्यालीवाला स्थित वृद्धाश्रम शकुंतला सदन में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 9 वृद्ध जनों का सम्मान भी किया गया।

इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से जो आत्मिक सुख मिलता है, वह अनमोल है। अपने माता-पिता और बुजुर्गों की की जीते-जी सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, विभाग के उप निदेशक विरेंद्रपाल सिंह, टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया, रतन गणेशगढिय़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिफेंस काउंसलर रोहताश यादव ने शॉल, माला, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से डॉ. राकेश कुमार, संतोष कुमारी, सुभाष गोदारा, सुभाष शेरेवाला, दलबीर कौर, अनिल टांटिया, कौशल्या गोयल, श्यामसुंदर शर्मा, ईश्वरलाल सुडिया का सम्मान किया।

प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन के बाद उप निदेशक विरेंद्रपाल सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के तहत सुखाडिय़ा सर्किल से गांधी चौक तक प्रभात एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 7.30 बजे रखा गया है। इसके बाद 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 को बाल दिवस, 5 को महिला कल्याण दिवस, 6 को जन चेतना दिवस मनाया जाएगा, 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के साथ समाज कल्याण सप्ताह का समापन होगा।

कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा, डॉ. मनीष बाघला, सुनील अरोड़ा, मोहनलाल रिणवा, बृजमोहन बंसल, रणधीर सिंह भींचर, डॉ. माधवप्रसाद नायक, सतीश वधवा, अनमोल मुंजाल, हिमांशु खटक सहित अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन राजकुमार जैन ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story