अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीजों का चयन सबसे महत्वपूर्ण आधार : सुधीर कुमार

WhatsApp Channel Join Now
अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीजों का चयन सबसे महत्वपूर्ण आधार : सुधीर कुमार


अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीजों का चयन सबसे महत्वपूर्ण आधार : सुधीर कुमार


बीकानेर, 11 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर में जनजातीय गौरव दिवस-2026 के अंतर्गत आज ‘बेहतर बीज, बेहतर फसल, बेहतर भविष्य’ विषय पर हाइब्रिड मोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों के किसानों, एनआरसीसी स्टाफ सहित कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर कुमार, प्रभागाध्यक्ष, भाकृअनुप-भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, बीकानेर ने कहा कि अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीजों का चयन सबसे महत्वपूर्ण आधार है। किसानों को अपने क्षेत्र की जलवायु एवं कृषि परिस्थितियों के अनुरूप उन्नत किस्मों के बीजों का चयन करना चाहिए। उन्होंने बीज उत्पादन, उपचार, भंडारण एवं संरक्षण की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दलहनी फसलों में राइजोबियम उपचार, बीजों की अंकुरण क्षमता की जाँच, बीजों का श्रेणीकरण तथा बुवाई के दौरान कृषि यंत्रों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही, फसल चक्र अपनाने, खरपतवार एवं कीट प्रबंधन, संतुलित जल उपयोग तथा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने पर बल दिया।

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी, पीएमई डॉ. राकेश रंजन ने किसानों से कार्यक्रम के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों को अपने खेतों में अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय किसानों को उन्नत बीजों के चयन, बीज उत्पादन, संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था जिसमें आबूरोड, पीपलखूंट, पिंडवाड़ा, हजारीगुड़ा एवं सुहागपुरा प्रतापगढ़ आदि जनजातीय क्षेत्रों के किसानों ने सहभागिता की।

इस दौरान प्रगतिशील किसानों सेवाराम, भारजा (आबूरोड), बालाराम, सुहागपुरा (प्रतापगढ़) एवं राव, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि कार्यक्रम में दी गई वैज्ञानिक जानकारी से जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को बेहतर बीज चयन एवं फसल उत्पादन में सहायता प्रदान करेगी। केन्द्र के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अखिल ठुकराल ने मुख्य वक्ता, किसानों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775221 Articles

Share this story