नियुक्ति आदेश को तरस रहे चयनित अभ्यार्थी, शिक्षा निदेशालय के सामने एक सप्ताह से धरना
बीकानेर, 03 अगस्त (हि.स.)। रीट 2022 विशेष शिक्षा, विज्ञान-गणित के लेवल 2 के चयनित अभ्यार्थी पिछले 9 महिनों से अपनी नियुक्ति के आदेश के लिये तरस रहे है। इसको लेकर चयनितों का शिक्षा निदेशालय के सामने एक सप्ताह से धरना भी चल रहा है। धरनार्थियों का कहना है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (लेवल-2) विशेष शिक्षा के विज्ञान-गणित के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश में हो रही देरी से भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दस्तावेज सत्यापन ओर चयन होने के बावजूद अंतिम नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने से चयनित अभ्यर्थी बेरोजगारों की कतार में खड़े हैं। शिक्षा विभाग द्वारा कई चरणों मे पत्राचार से जिला आवंटन व नियुक्ति मे देरी हो रही है। उनका कहना है कि एक तरफ चयनित अभ्यर्थी जॉइनिंग को तरस रहे हैं,वहीं दूसरी ओर राज्य के कई सरकारी स्कूलों में विज्ञान-गणित के शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं पास कर,चयन प्रक्रिया पार कर ली है,लेकिन नियुक्ति न मिलने के कारण वे असमंजस में हैं।
मजे की बात तो यह है कि 22 अप्रेल 26 को तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 58 अप्रभावित अभ्यार्थियों का जिला आवंटन एवं नियुक्ति के आदेश दे सकते थे पर उन्होंने शासन से अनुमती पत्र जारी कर दिए। उसके बाद 80 चयनित मे से जिनकी नियुक्ति हो सकती थी वे 58 अप्रभावित की भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है। वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय ने भी अपने आदेश में नियुक्ति प्रक्रि या रोकने या चयनितों को बाहर करने का कोई आदेश नहीं दिया है। इसी भर्ती के परिणाम के बाद तीन बार नियुक्तियां भी विभाग स्तर पर हो चुकी है। जबकि न्यायालय में प्रकरण पहले से ही विचाराधीन था।
चयनितों ने न्यायालयीन निर्णय जैसी किसी शर्त के बिना पूर्ण नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 विशेष शिक्षा (विज्ञान-गणित) विषय का परिणाम 10-10-25 को जारी कर दिया था। 10 माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे चयनित शिक्षक, मजबूरन निदेशालय के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे अपने अधिकार ओर न्याय की उम्मीद मे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

