जेडीए ने सेंट्रल स्पाइन योजना में 4 व्यावसायिक संपत्तियां की कुर्क

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए ने सेंट्रल स्पाइन योजना में 4 व्यावसायिक संपत्तियां की कुर्क


जयपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत बुधवार को जोन-9 में बड़ी कार्रवाई कर सेंट्रल स्पाइन योजना के ग्रुप हाउसिंग प्लॉट संख्या एस-25 पर निर्मित व्यावसायिक संपत्तियों को कुर्क किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त राजस्व प्रतिभा पारीक ने बताया कि जोन उपायुक्त - 09 सूर्यकांत शर्मा द्वारा मैसर्स गंगा सागर रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड पर बकाया लीज राशि 21573788 तथा उस पर देय ब्याज जमा नहीं कराने के कारण संबंधित संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। जोन उपायुक्त ने बताया कि बकाया राशि की वसूली के लिए सेंट्रल स्पाइन योजना के प्लॉट संख्या एस-25 पर निर्मित हाउसिंग सोसायटी के ब्लॉक संख्या बी की खाली फ्लैट संख्या 304 एवं 403 तथा ब्लॉक संख्या सी की खाली फ्लैट संख्या 905 एवं 804 सहित 4 खाली फ्लैटों को कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि बकाया राजस्व वसूली के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले आवंटियों एवं संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story