संतों की सुरक्षा के लिए लामबंद हुआ अजमेर का सकल जैन समाज

WhatsApp Channel Join Now
संतों की सुरक्षा के लिए लामबंद हुआ अजमेर का सकल जैन समाज


संतों की सुरक्षा के लिए लामबंद हुआ अजमेर का सकल जैन समाज


संतों की सुरक्षा के लिए लामबंद हुआ अजमेर का सकल जैन समाज


अजमेर, 25 मई(हि.स.)। सकल जैन समाज अजमेर के तत्वावधान में 25 मई को मौन जुलूस निकाला गया। सकल जैन समाज के सभी घटक डाक बंगला जिला परिषद के पास एकत्र हुए जहां से मौन जुलूस प्रारंभ हुआ और एक विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। विगत पांच दिन पूर्व मध्यप्रदेश के रीवा में दो आर्यिका माता जी के साथ हुई कथित सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। समाज के लोगों को आशंका है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं हत्या का मामला है। सकल जैन समाज ने देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित जिलाधीश के नाम पत्र सौंपे।

आज जलूस का नेतृत्व सकल जैन समाज के बैनर तले हुआ। जैसवाल समाज के अध्यक्ष सुनील ढीलवारी ने कहा कि समाज आंदोलित है सरकार को सुरक्षा देना पड़ेगा। सुनील ढीलवारी के साथ सकल जैन समाज के अशोक छाजेड़, सुरेश खिवसरा,प्रदीप पाटनी विक्रम पारख ,शिखर चन्द जैन ब्रह्मचारी सुकांत जी ,पुखराज पहाड़िया, प्रदीप पाटनी डिप्टी मेयर नीरज जैन, बसन्त सेठी, डॉ आर के गोधा, अजय दनगसीया, मिश्रीलाल गदिया, राकेश घीया नितिन जैन, गौरव जैन, प्रवीण जैन, दीपक चोपड़ा, कमल गंगवाल, अजय साहुला,अनूप पूर्णा गौरव जैन, अप्पू, टिंकल, संजय, टिकम,अन्नू, गोलू, जौनी सुधीर जैन, मनोज कोलोनायक, संजय शाहबजाज, अनूप, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन और सरकार से घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच कराए जाने, संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू कर हाईवे एवं भीड़भाड़ क्षेत्रों में विशेष सावधानी सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाई जाने एवं संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखे जाने की मांग की गई है।

आर्यिका माता जी देवलोक गमन पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुख जताया।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वीडियो कॉल के माध्यम से सकल जैन समाज अजमेर के लोगों से संपर्क किया और जैन समाज की बात को प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। अजमेर से बाहर होने के कारण देवनानी ने सम्पूर्ण जैन समाज की रैली को वीडियो वाल से देखा एवं दुर्घटना में हुई दोनों माता जी के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story