बीकानेर में एसडी कॉन्वेंट का शताब्दी वर्ष समारोह शुक्रवार को

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में एसडी कॉन्वेंट का शताब्दी वर्ष समारोह शुक्रवार को


बीकानेर में एसडी कॉन्वेंट का शताब्दी वर्ष समारोह शुक्रवार को


बीकानेर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सिस्टर ऑफ डेस्टिट्यूट (एसडी कॉन्वेंट) का शताब्दी वर्ष समारोह शुक्रवार शाम पांच बजे एयरफोर्स रोड स्थित शांति निवास वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित होगा। समारोह सोफिया स्कूल के पास स्थित वृद्धाश्रम परिसर में होगा।

एसडी कॉन्वेंट के शांति निवास वृद्धाश्रम की प्रभारी सिस्टर तालिशा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर नगर निगम के महापौर अनिल कल्ला होंगे। समाजसेवी एवं उद्योगपति बसंत नवलखा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

सिस्टर तालिशा ने बताया कि निराश्रितों की सेवा के लिए समर्पित इस संघ की स्थापना 19 मार्च 1927 को केरल में रेवरेंड फादर वर्गीस पायपिल्ली ने की थी। प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों से प्रेरित इस संस्था का उद्देश्य गरीबों, निराश्रितों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की करुणा एवं निःस्वार्थ भाव से सेवा करना है। उन्होंने बताया कि एसडी कॉन्वेंट देश के विभिन्न स्थानों पर स्कूलों, वृद्धाश्रमों और अस्पतालों का संचालन कर रहा है। बीकानेर में एक नवंबर 2003 से शांति निवास वृद्धाश्रम और भुट्टों के चौराहे के पास यूकेजी तक के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

संस्था की ओर से वृद्धजनों और निराश्रितों की देखभाल, निराश्रित महिलाओं के लिए आश्रय गृह तथा गंभीर और अंतिम अवस्था के रोगियों की सेवा की जाती है। सिस्टर तालिशा के अनुसार, संस्था देश में 23 संस्थानों का संचालन कर रही है। इसके अतिरिक्त शारीरिक रूप से दिव्यांगों की सेवा और देखभाल के लिए 45 संस्थाएं कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकृत संस्था होने के बावजूद एसडी कॉन्वेंट को केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक अनुदान नहीं मिलता। बीकानेर में विद्यालय का संचालन भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story