शहर में निखरे श्रावणी रंग, सावन महोत्सव की धूम

WhatsApp Channel Join Now
शहर में निखरे श्रावणी रंग, सावन महोत्सव की धूम


जोधपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। सावन मास के दौरान शहर में इन दिनों सावन महोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थानों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में गीत, संगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। विभिन्न समाज की ओर से सावन महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है।

पाश्र्वनाथ सिटी में परिणीता ग्रुप द्वारा सावन मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलोनी अध्यक्ष श्याम भादू एवं उनकी पत्नी ने किया। मेले में महिलाओं के लिए सोलो डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक एवं सास-बहू रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के टाइटल विनर्स में पूजा कच्छवाहा सावन क्वीन, लीना चौधरी मानसून ग्रेस, खुशबु पारीक मिस अट्रैक्टिव, मनदीप परिहार बेस्ट स्माइल व सरिता मकवाना ज्वेल दीवा, सोलो रैंप वॉक में रेशमा प्रथम व लीना द्वितीय तथा सास-बहू जोड़ी में रेशमा-सुनीता विजयी रहे।

इसी प्रकार सोलो डांस में अश्विनी प्रथम व रेखा मालवीय द्वितीय व ग्रुप डांस में भावना, ललिता, मनदीप, चंद्रकांता प्रथम व पूर्णिमा, निधि, अनुजा दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में मधु भंडारी एवं रेणु वर्मा उपस्थित थी। आयोजन में स्नेहा शर्मा, कृति भारद्वाज, नंदिनी नेभनानी व कृष्णा अग्रवाल ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. पूजा राजपुरोहित ने किया।

वहीं जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज का सावन उत्सव एक निजी होटल में मनाया गया। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि सावन उत्सव में एकल नृत्य, रैंप वॉक, मिस सावन प्रतियोगिता, विशेष सावन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य नेहा राजपुरोहित और दीपिका वर्मा, जयश्री जैसवानी, रंजन भाटी, डॉ त्रिफेना मेसी, रश्मि अग्रवाल, गायत्री बोराना, निशा बूरड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story